Friday, September 25, 2020

कुकीसलाड

कुकीसलाड की सामग्री। एक प्लेट के लिए।

पार्ले जी बिस्किट 5/-₹
एक ककड़ी
एक टमाटर
एक गोबी पत्ता
किसान सॉस पाउच
खजूर चटनी पाउच 
व्हाइट सॉस (मय्योनिज़)
शहद ओर चेरी

लोग समझते हैं कि बिस्किट जो मेदे से बनता है उसे सब्जी के साथ नही लेना  है। पर मेरी सोच अलग है । मध्यम वर्गीय लोगों के लिए जैसे मैगी एक आविष्कार थी वैसे मेने यह प्लेट बनाना सोचा। कामयाब भी रहा।

पार्ले जी मे ग्लूकोज के साथ थोड़ा नमक होता ही है। तो उसके ऊपर सॉस की हल्की आवरण चमच से बनाके, एक स्लाइस ककड़ी, वैसे ही खजूर की चटनी के साथ के आवरणमें टमाटर स्लाइस, ओर व्हाइट सॉस मेयोनीज के साथ गोबी पत्ता के नन्हे टुकड़े।

अब शहद के साथ आवरण वाले में चेरी या कोईभी फ्रूट रख सकते है। 

यहां पर निम्नतम खर्च में महत्तम पौष्टिक आहार की बात सोची है। 

मेयोनीज महँगी हो सकती है, इस लिए उल्लेख नही किया है पर अगर हो तो उसे भी इसी प्रमाण से सजावट के साथ पेश फ़रमा सकते है।

यहीं पर कॉजू, बादाम, भी फर्निशिंग कर सकते है जिसे ड्राई फ्रूट कुकी सलाड कहते है और उसे अपने तरीके से न्याय दे सकते है। उसके लिए अगर नमक वाले कॉजू हो तो खजूर की चटनी अच्छी रह सकती है पर वह ज़ायके की बात है।

घरकी बनाई हुई फुदिने कि खट्टी चटनी भी टमाटर ककड़ी के लिए अच्छी है।

सलाद की जगह पनीर, चीज़, बटर भी रख सकते है। जैसे अपने अपने पाकिट की गर्माहट।

चित्र में उदाहरणीय तौर पे मोनेको बिस्किट बताये हुए है।प्याज भी है। लेकिन स्वीट के साथ प्याज कुछ अलग अंदाज रहता है। 

जय गुरुदेव दत्तात्रेय

जय हिंद

जिगर महेता / जैगीष्य

No comments:

Post a Comment

राष्ट्र स्तुति

राष्ट्र स्तुति प्रियं भारतम् प्रकृत्या सुरम्यं विशालं प्रकामं सरित्तारहारैः ललामं निकामम् । हिमाद्रिर्ललाटे पदे चैव सिन्धुः प्रियं भारतं सर्...